दुर्ग

जेसीआई ने ग्रोथ टेक से जेसीवीक एकयम का किया आगाज
13-Sep-2023 3:28 PM
जेसीआई ने ग्रोथ टेक से जेसीवीक एकयम का किया आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 सितंबर। जेसीआई दुर्ग- भिलाई के वर्तमान अध्यक्ष जेसी सुरेंद्र मोनिका खेतान ने बतलाया कि 9 से 15 सितंबर तक जेसीवीक मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत समाज के हित के लिए कई प्रोग्राम किए जाते हैं।

9 सितंबर को जेसीवीक एकयम आईसीएआई भवन सिविक सेंटर में ग्रोथ टेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आईए व सोशल मीडिया सेमिनार का आयोजन किया गया ।          

आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) व सोशल मीडिया का मानव जीवन में महत्व को समझाया गया। आईसीएआई भवन सिविक सेंटर में आयोजित ग्रोथ टेक सेमिनार के मेंटर व पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रशांत प्रतीक्षा गोलछा जी ने बतलाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रोबोट या फिर मनुष्य की तरह इंटेलिजेंस तरीके से सोचने वाला सॉफ्टवेयर बनाने का एक तरीका है यह इसके बारे में अध्यन करता  है कि मानव मस्तिष्क कैसे सोचता है और समस्या को हल करते समय कैसे सीखता है कैसे निर्णय लेता है और कैसे काम करता है।

जेसीआई दुर्ग भिलाई (स्वर्ण उदय) आयोजित ग्रोथ टेक सेमिनार में मुख्य अतिथि रायपुर से विशेष रूप से पधारे जेडपी जेसी सीए आकाश सुंदरानी थे। ग्रोथ टेक सेमिनार में प्रमुख वक्ता डॉक्टर कपिल कुमार सूरी व श्री लक्षित सेठिया ने अपने भाषण में बतलाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रोबोट या फिर मनुष्य की तरह इंटेलिजेंस तरीके से सोचने वाला सॉफ्टवेयर बनाने इंटेलिजेंस इसके बारे में अध्ययन करता है कि मानव मस्तिष्क कैसे सोचता है एवं समस्या को हल करते समय कैसे सीखना है कैसे निर्णय लेता है और कैसे काम करता है।

जेसीआई दुर्ग-भिलाई  के अनुभवी मेंबर जेसी अनिल नीति बल्लेवार जी ने कहा कि सोशल मीडिया मूल रूप से कंप्यूटर या किसी भी मानव संसाधन संचार या जानकारी के आदान-प्रदान करने से जुड़ा हुआ है जो कंप्यूटर ,टेबलेट या मोबाइल के माध्यम से प्राप्त की जाती है ऐसी कई और वेबसाइट और एप्स भी है जो इसे संभव बनाते हैं सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है और तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।   जेसीआई दुर्ग-भिलाई (स्वर्ण- उदय) के आईपीपी जेसी मोनीश अंबालिका अग्रवाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व सोशल मीडिया के ऊपर अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों को जागरूक करें कि ए आई उन पर कैसे प्रभाव डालता है नईं आदतें बनाने के लिए सुरक्षित व संतुलित उपयोग करने की प्रैक्टिस के कारण स्कूल प्रोजेक्ट में ए आई का उपयोग करने के नए तरीकों की खोज के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।  जेसीवीक डायरेक्टर जेसी सागर रिया सक्सेरिया ने कहा कि सरकार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नीतिगत  प्राथमिकताएं तय करनी होगी।

इस प्रोग्राम के डायरेक्टर इंचार्ज व मंच संचालक जेसी सीए विवेक खुशबू संघवी, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सीए प्रतीक जैन व जेसी पंकज अग्रवाल थे।

आईसीएआई संगठन की चेयरपर्सन पायल जैन जी ने कहा कि उद्योग जगत यह मानता है कि सभी क्षेत्र के लिए सॉल्यूशन तैयार करने हेतु सर्वप्रथम क्लीन डाटा की आवश्यकता होगी और इस दिशा में सरकार को सक्रिय कदम उठाने होंगे व सरकार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं तय करनी होगी।

आईसीएआई संगठन की तरफ से वाइस चेयरमैन का राहुल बत्रा, सेक्रेटरी  अंकेश सिंह, ट्रेजरार  सीए संजू सोनी, अध्यक्ष का शिवम चौधरी आईपीपी सीए प्रदीप पाल जी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। जेसीआई दुर्ग-भिलाई (स्वर्ण उदय)  जेसीवीक एकयम के सेक्रेटरी जेसी संतोष रानू कुमार ने इस ग्रोथ टेक तकनीक व जानकारी से भरे प्रोग्राम के लिए सभी का धन्यवाद और शुक्रिया अदा किया ,आज के इस प्रोग्राम में जेसी पूर्व अध्यक्ष जेसी नितिन अग्रवाल, जेसी मोनीष अबालिका अग्रवाल, नेशनल ट्रेनर जेसी प्रणय राखी महेश्वरी, जेसी रामदेव टावरी, जेसी अनिल अंजू अरोड़ा ,जेसी आदित्य छाया राठी, नेशनल ट्रेनर जेसी नितेश केडिया,व जेसी चंद्रेश राठी उपस्थित थे।

—--


अन्य पोस्ट