दुर्ग

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य ने माँ रेखा बेन चावड़ा का नेत्रदान किया
13-Sep-2023 3:25 PM
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य ने माँ रेखा बेन चावड़ा का नेत्रदान किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 सितंबर। आर्य नगर निवासी नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने अपनी मां रेखा बेन चावड़ा (65) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान करवा समाज के सामने उदाहरण पेश किया।  ऐसे में जब स्वयं के घर मृत्यु हुई तो नेत्रदान करवा उन्होंने साबित किया समाज को जागरूक करना है तो पहल हमें अपने परिवार से करनी होगी।

रेखा बेन के निधन के पश्चात पुत्र यतीन्द्र चावड़ा,बहु मनीषा, स्वर्गीय रेखा बेन की पुत्री स्वीटी बेन, नीतू बेन, सोना बेन, लीसा बेन, एवं पौत्र काव्य व् तनय ने माताजी के नेत्रदान पर सहमति बनाई

रेखा बेन के निधन  की खबर प्राप्त होते ही, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलाई, राजेश पारख, रितेश जैन, प्रभुदयाल उजाला, चावड़ा के निवास पहुंचे व पूरे समय उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया 

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार,नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार ने कहा जल्द ही कॉर्निया दो लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जाएंगे एवं चावड़ा परिवार को नेत्रदान हेतु साधुवाद दिया।

रेखा बेन के पुत्र यतीन्द्र  ने कहा, आज माँ  की मृत्यु के बाद पुरे परिवार में शोक है।

आज उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं  उनके परिवार को माँ के नहीं रहने का दु:ख तो है, किन्तु उनकी माँ हमेशा परिवार व समाज को प्रेरणा देती रहेंगी ,मां के नेत्रदान कर आज हमारे परिवार ने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।  रितेश जैन ने कहा यतीन्द्र हमारी संस्था का सर्वाधिक सक्रीय सदस्य है एवं लोगों को मोटिवेट करने सदा तत्पर रहता है।   अपने परिवार से नेत्रदान कर चावड़ा परिवार ने समाज को एक मिसाल दी हमारी सवेदनाए परिवार के साथ हैं।  नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल,चेतन जैन, दयाराम टांक ने रेखा बेन चावड़ा को श्रद्धांजलि दी व चावड़ा परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट