दुर्ग
दुर्ग, 13 सितंबर। ग्रामीण आवास न्याय योजना सूची में कई ग्राम पंचायतों से एक भी परिवार का नाम नहीं है कहीं कहीं 1-2 परिवार का ही नाम है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरपंच भी परेशान है क्योंकि सरपंचों को सूची में वंचित परिवारों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच संघ दुर्ग कोषाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत नगपुरा सरपंच अशोक रिगरी का कहना है कि उनके ग्राम में कई पात्र परिवारों का भी सूची में नाम नहीं है। गत दिनों आयोजित ग्राम सभा में इसे लेकर जिन परिवारों का सूची में नाम नहीं है, उनके आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है ऐसी ही स्थिति अनेक ग्राम पंचायतों में है सरपंच संघ में भी इसे लेकर रोष है सरपंचों द्वारा मामले को लेकर सरपंच संघ की बैठक बुलाने मांग की जा रही है। जिले की सूची में 2404 परिवारों का नामजानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले की सूची में 2404 परिवारों का नाम है इनमें सर्वाधिक 1068 धमधा जनपद क्षेत्र से हैं। इसी प्रकार पाटन जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 829 एवं दुर्ग में 507 परिवारों का नाम है। दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख के नेतृत्व में क्षेत्र के जनपद सदस्यों ने भी ग्रामीण आवास न्याय योजना अन्तर्गत छुटे हुए परिवार के संबंध में जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि दुर्ग जनपद अन्तर्गत ग्रामीण आवास न्याय योजना में 507 आवासहीन परिवारों का नाम आया है। इसमें क्षेत्र के 73 में से 63 ग्राम पंचायतों के ही परिवारों का नाम है। शेष 10 ग्राम पंचायतों में एक भी परिवार का नाम नहीं आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रही है
वहीं 4 ग्राम पंचायतों में मात्र 1-1 हितग्राही का ग्रामीण आवास न्याय योजना में नाम आया है। उनका कहना है कि इससे प्रतित होता है, सम्पूर्ण सूची में ही त्रुटी है। इसलिए त्रुटि का निराकरण कर सर्वे सूची में जो पात्र पाए गए है उनका नाम शामिल किया जाए।