दुर्ग

कार से मिले साढ़े 9 लाख
13-Sep-2023 3:09 PM
 कार से मिले साढ़े 9 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 13 सितंबर। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि पावर हाउस चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार से साढ़े 9 लाख रूपये कैश बरामद किया है। इनोवा सवार व्यक्ति इन रूपयों के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर पाने में असफल रहा है। छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि कल रात को वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान पावर हाउस चौक पर इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीआर 6099 को रोक कर चेक करने पर उसमें बैठे एक व्यक्ति के  पास रखे लेदर के ब्राउन बैग में 9 लाख 50 हजार रुपए मिला। व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दिनकर बसोतिया बताया।  ज्ञात हो कि दिनकर बसोतिया नेहरू नगर भिलाई का रहने वाला है एवं ट्रेडिंग का कारोबार करता है। वह कल अपने व्यावसायिक स्थल खुर्सीपार से लौट रहा था, इसी दौरान पुलिस जांच में पकड़ा गया। दिनकर बसोतिया रकम के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया तो पुलिस ने मौके पर ही धारा 102 सीआरपीसी के तहत रूपये जब्त कर लिया है।


अन्य पोस्ट