दुर्ग

संभागायुक्त पाठक ने कार्यभार संभाला
12-Sep-2023 3:06 PM
संभागायुक्त पाठक ने कार्यभार संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 सितंबर। दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ संभागआयुक्त जेपीपाठक ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में कार्य भार ग्रहण किया। श्री पाठक दुर्ग सम्भाग के दसवें सम्भाग आयुक्त होंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्श 2007 बैच के अधिकारी जेपी पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद को सुषोभित कर चुके हैं। श्री पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्भाग आयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किये। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सम्भागआयुक्त श्री पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया, और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।


अन्य पोस्ट