दुर्ग
भिलाई नगर, 11 सितंबर। बालोद शासकीय अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के भिलाई स्थित सूने मकान पर धावा बोल अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात और जरूरी कागजात ले भागे हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने धारा 380 व 457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि डॉ. आर आर मंडले (69 वर्ष) निवासी नेहरु नगर वेस्ट भिलाई निवासी शासकीय जिला अस्पताल बालोद में अस्थिरोग विशेषज्ञ हैं ।
तथा जिला बालोद में अस्थायी निवास करते हैं। वे सितंबर महीने के पहले सप्ताह जब भिलाई में आए तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान इधर उधर बिखरा था। अलमारी में रखा सुटकेश गायब था जिसमें बैंक पास बुक, चेक बुक, बैंक में डिपाजिट के कागजात, पहचान पत्र, अधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, कार सीजी 08 एएस 8205 का कागजात एवं सोने की चुडी, गले का हार, दो अंगुठी समेत अन्य जेवरात रखें हुए थे। जिसे अज्ञात चोर संभवत रात में घर का दरवाजा का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।