दुर्ग

नाथा भाई सोलंकी के निधन पर परिवार ने किया नेत्रदान
11-Sep-2023 3:04 PM
नाथा भाई सोलंकी के निधन पर परिवार ने किया नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 सितंबर।  दुर्ग बजरंग नगर निवासी सोलंकी टेलर्स के संचालक नाथा भाई सोलंकी (71) के निधन के पश्चात परिवार द्वारा नेत्रदान कर दो लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की।

 नाथा भाई सोलंकी की मां कांता बेन,पत्नी जस्सू बेन, पुत्र मोहेश सोलंकी, मुकेश सोलंकी व पुत्री सुनयना चावड़ा, भाई किशोर सोलंकी  ने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी।

राज आढ़तिया, हरमन दुलाई , कुलवंत भाटिया, यतीन्द्र चावड़ा, जीतेन्द्र हासवानी, राजेश पारख, रितेश जैन पूरे समय उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ प्रज्ञा ताम्रकार,नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार ने कहा जल्द ही कॉर्निया दो लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जाएंगे।

 नाथा भाई सोलंकी के पुत्र मोहेश ने कहा उनके पिता की मृत्यु के बाद पुरे परिवार में शोक है आज उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं  उनके परिवार को पिता के नहीं रहने का दु:ख तो है किन्तु उनके पिता हमेशा परिवार व समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।

यतीन्द्र चावड़ा ने कहा नाथा भाई सोलंकी टेलरिंग का व्यवसाय करते थे और उनके सभी लोगों से पारिवारिक संबंध थे। अत: उनके नेत्रदान से समाज को प्रेरणा मिलेगी व लोग नेत्रदान हेतु जागरूक होंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्रीनाथा भाई सोलंकी को श्रद्धांजलि दी  व सोलंकी परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट