दुर्ग

मचांदुर में वजन तिहार एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन
10-Sep-2023 9:41 PM
मचांदुर में वजन तिहार एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 10 सितंबर। परियोजना दुर्ग ग्रामीण के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी  उषा झा ने बताया कि वजन त्यौहार में सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लिया जाएगा एवं पोषण स्तर ज्ञात करके पालकों को भी इसके बारे में जानकारी दी जाएगी, पोषण स्तर ज्ञात करने के बाद जो कुपोषित बच्चे आएंगे उनके लिए उचित प्रबंधन किया जाएगा। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण संबंधी विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है।

इसी तारतम्य में ग्राम  मचांदुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया।  ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने हेतु पोषण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओज् का संदेश भी दिया गया। सरपंच दिलीप साहू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए  कहा कि बेटी के जन्म के बाद उसे शिक्षित करना हर महिला का फर्ज है। बेटीयां लक्ष्मी के समान होती हैं।

इस अवसर पर सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेन्द्र कुमार साहू, परियोजना अधिकारी उषा झा, पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा, पंच प्रवीण यदु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जयंती साहू,खिलेश्वरी साहू,सरस्वती देवांगन,महेश्वरी,चंपा, योगेश्वरी, आंगनवाड़ी सहायिका प्रभा साहू,रेखा यादव,ममता निषाद, तथा ग्रामीण जन दीपिका यदु,मोहनी साहू,टोमिन चंद्रकार, कामदेव विश्कर्मा,प्रभा साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट