दुर्ग

भारती विवि में एनसीसी यूनिट की स्थापना
10-Sep-2023 4:40 PM
भारती विवि में एनसीसी यूनिट की स्थापना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 सितंबर। शनिवार को को भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में एन.सी.सी.  के 1 -सीजी आर एंड वी रेजिमेंट के द्वारा एन.सी.सी. यूनिट की स्थापना की गई।

कार्यक्रम के शुरुआत में भारती विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर जी को एन.सी.सी. यूनिट के कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ  ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, शालीनि चंद्राकर एवं भारतीय कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.के. दुबे सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर उपस्थित थे।

भारती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे जी-20, पर्यावरण, विज्ञान, चंद्रयान-3, आदि पर मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी अयोजित की। जिसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गई। इसके बाद मॉं सरस्वती जी के समक्ष ज्योति प्रज्वलन, और छत्तीसगढ़ महतारी के राजकीय गीत गायन किया गया।

एन.सी.सी. इंचार्ज श्रीमती शोभा सिंग ठाकुर जी ने कार्यक्रम के अतिथि श्रब्व् एन.के. घोष सर को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्रति-कुलपति डॉ आलोक भट्ट के द्वारा सभी अतिथियों, एन.सी.सी. यूनिट इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ राजकुमार गड़पाले एवम एन.सी.सी. के कैडेट्स का स्वागत कर एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा पूरे देश में किए गए कार्यों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट डॉ राजकुमार गड़पाले जी ने भारत में छत्तीसगढ़ की पहली घुड़सवार रेजिमेंट 1 -सीजी आर एंड वी की  एन.सी.सी. यूनिट से भारती विश्वविद्यालय के छात्रों को जुडऩे के लिए प्रेरित किया ताकि वे भी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके और भारती विश्वविद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि 1 -सीजी आर एंड वी रेजिमेंट भारत में घुड़सवारी में दूसरे स्थान पर मेडल प्राप्त करने वाली रेजिमेंट रह चुकी है। एन.सी.सी. कैडेट्स एवम भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

एन.सी.सी. कैडेट्स दीक्षा साहू, महिमा एवम सर्वज्ञ धीरी ने जी-.20 के गठन पर भाषण दिया। भारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


अन्य पोस्ट