दुर्ग
नेशनल लोक अदालत में ईवीएम का भी अवलोकन
10-Sep-2023 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 सितंबर। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचान कार्यालय द्वारा ईव्हीएम का प्रदर्शन किया गया। लोक अदालत के निरीक्षण में पहुंचे न्यायाधीश श्री गौतम भादुड़ी ने ईव्हीएम का बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने लोगों से अपने अमूल्य मत का उपयोग करने मतदान अवश्य करने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे