दुर्ग
प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं झिल्ली पर चरोदा निगम की कार्रवाई
09-Sep-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई -चरौदा क्षेत्रातंर्गत क्रमांक- 20, पंचशील नगर चरौदा से उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक झिल्ली एवं सिंगल यूज झिल्ली की उपयोग एव क्रय-विक्रय हेतु सघन अभियान चलाकर व्यवसायियों से अर्थदण्ड वसुली की कार्रवाई की गई।
उक्त अभियान में किशन कुमार फल दुकान, नाईस चिकन दुकान, अनुराग तिवारी किराना दुकान, अजय सिंग नास्ता सेन्टर, अजीत कुमार नास्ता सेन्टर, सिंह किराना दुकान, ओम किराना दुकान द्वारा 1 किलो झिल्ली तथा 10 पैकेट सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल जप्ति कर अर्थ दण्ड राशि 3300.00 रूपये वसुली की कार्रवाई की गई। इस अभियान में नगर निगम भिलाई -चरौदा के स्वच्छता निरीक्षण बीनू वर्मा, सफाई दरोगा कौशल तिवारी, सत्यजीत नायक, चद्रिका साहू, पवन कुमार, अरूण कुंजाम उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे