दुर्ग

शिवनाथ में गिरी बोलेरो की लापता पांचवीं लाश भी हुई बरामद
08-Sep-2023 9:25 PM
शिवनाथ में गिरी बोलेरो की लापता पांचवीं लाश भी हुई बरामद

 नदी के पुराने पुल से 15 किमी दूर झाडिय़ों में फंसीं थी, तीन दिन पहले हुआ था हादसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 सितंबर।
शिवनाथ नदी के पुराने पुल से तीन दिन पहले मंगलवार की रात को बोलेरो  गिरने से डूबी 11 साल की बच्ची गरिमा का आज शव बरामद कर लिया गया है। 

पिकअप में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से 4 का शव बुधवार को निकाल लिया गया था। वहीं 11 साल की बच्ची गरिमा देशमुख लापता थी। शुक्रवार की सुबह गरिमा की लाश पुराने पुल से लगभग 15 किमी दूरी पर बेलौदी गांव के पास मालुद में मिली। स्थानीय मछुआरों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।

ज्ञात हो कि दुर्ग के शिवनाथ नदी पुराने पुल पर मंगलवार आधी रात को हादसा हुआ था। वाहन के साथ पांच लोग नदी में डूब गए। बुधवार को रेस्क्यू में चार लोगों के शव व पिकअप वाहन को बाहर निकाल दिया गया। वहीं 11 साल की गरिमा देशमुख का कुछ पता नहीं चल पाया था। गरिमा की लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह बेलौदी गांव के मालुद में झाडिय़ों में फंसी बच्ची की लाश दिखाई दी। स्थानीय मछुआरों ने नदी से बच्ची के शव को निकाला।


अन्य पोस्ट