दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर,जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण,जिला कांग्रेस भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में दुर्ग राजीव भवन से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अस्वनी साहू ,सभापति राजेश यादव मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद, संदीप वोरा, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली राजकुमार साहू अजय मिश्रा महिप सिंह भुवाल, प्रवक्ता प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज, कन्या ढीमर कौशल किशोर सिंह अय्यूब खान, अनूप वर्मा रहूफ कुरैशी, हमीद खोखर, रतन नरमदेव विमल यादव आनंद ताम्रकार, बृजमोहन तिवारी अनीश राजा, मनीष सोनवानी, अमोल जैन, एनी पीटर, असफाक अहमद, मोंटू तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,सेवा दल, एनएसयूआई, पार्षद गण उपस्थित रहें। यात्रा का समापन गांधी प्रतिमा पर राष्ट्र गीत गाकर किया गया।