दुर्ग
निगम भिलाई में विकास कार्य के लिए 79.98 लाख की स्वीकृति
07-Sep-2023 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 79 लाख 98 हजार 471 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्र. 25 में ऊॅं शांति चौक से लेकर काली बाड़ी चौक हाउसिंग बोर्ड भिलाई तक स्ट्रीट लाईट हेतु 39 लाख 99 हजार 875 रूपए एवं अन्य सौदर्यीकरण कार्य हेतु 39 लाख 98 हजार 596 रुपए की स्वीकृति की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे