दुर्ग

भक्तों ने किया रामायण के चौपाइयों का पाठ, भजनों पर झूमते रहे
06-Sep-2023 3:33 PM
भक्तों ने किया रामायण के चौपाइयों का पाठ, भजनों पर झूमते रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 सितंबर। कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी में नवधा पारायण रामायण पाठ करने भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां बनाए गए भव्य पंडाल में बैठकर सैकड़ों भक्त एक साथ भगवान श्रीराम की लीलाओं का गुणगान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विष्णु महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ यजमान आहुतियां समर्पित कर रहे हैं।

आयोजन के चौथे दिन मंगलवार को करीब 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया। जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा श्रद्धालुओं को नवधा रामायण का सामूहिक पाठ करवाया। भक्तों ने 119 दोहे का पाठ किया।

इस अवसर पर भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे। दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुआ रामायण पाठ रात करीब 7 बजे तक चलता रहा। आखिर में रामायण जी की आरती की गई।

मंदिर समिति के प्रमुख चतुर्भुज राठी ने बताया कि रामायण पाठ के बीच भगवान राम का भारद्वाज व्लामिकी संवाद,भगवान का चित्रकूट निवास दशरथ जी का देवलोक गमन भरत जी का चित्रकूट प्रस्थान, प्रसंग पर भजनों का गायन हुआ, जिसमें भक्त भाव विभोर होकर झूमते रहे।

रामायण पाठ रोजाना दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक जारी है। विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में हो रहा है।छ.ग. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास, श्री बालक दास जी महाराज, ब्रम्हमुरारि ईश्वरी विश्वविद्यालय बघेरा से रीता बहन जी, चैतन्य प्रभा बहन जी अथवा  मंदिर के सदस्य मनोज राठी दीपक गांधी प्रवीण गांधी रामदेव ताओरी विक्रम लाखोटिया मनोज मंत्री सहित अन्य सदस्य आयोजन में उत्साह से सेवा दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट