दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 4 सितंबर। श्री साई शिक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित ओम सांई संस्कृत विद्यालय देवकर में संस्कृत सप्ताह पर स्कूली बच्चों ने शोभायात्रा निकाली।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम के दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया गया। अनुभवी अतिथियों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को ज्ञान विज्ञान का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में रक्षा सूत्र, भोजली एवं हमारी भारतीय संस्कृत पर निबंध, संस्कृत संभाषण सुभाषित एवं नाटक रक्षाबंधन वाद विवाद शिक्षक सम्मान संकुल स्तरीय महर्षि के कृतियों का वाचन किया गया। संस्कृति का अहम हिस्सा बना। अंतिम दिन 2 सितंबर को वृहद संस्कृत शोभायात्रा निकाली गई, जो आम लोगों के लिए प्रेरणा बनी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनत चक्रधारी(अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति देवकर ) घनश्याम महाराज,राधे धीवर(पार्षद) कीर्ति देवांगन , चिंता राम, दिलीप, बीरेन्द्र कुंजाम, ताराचंद चक्रधारी (पार्षद),बिहारी साहू ( अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर) डॉ. जी साहू,ललित गुरुजी, देवचंद ताम्रकार, लव कुश अग्रवाल एवं विद्यालय प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी चक्रधारी केसाथ समस्त स्टाफ संस्कृत शोभायात्रा में सहयोगी शा. बालक उच्च. मा. स्कुल देवकर, शा. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवकर का विशेष सहयोग रहा। समस्त सहयोगीयो को प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी चक्रधारी ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।