दुर्ग

वाहन की ठोकर से एक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
03-Sep-2023 3:08 PM
वाहन की ठोकर से एक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

दुर्ग, 3 सितंबर। छोटा हाथी के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को जमकर ठोकर मार दी, इसके बाद प्रार्थी की खड़ी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने छोटा हाथी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक खम्हरिया भाटा निवासी पीलाराम चेलक का ग्राम छाटा में खेत है। वह प्रतिदिन की तरह 2 सितंबर को ग्राम छाटा से वापस अपने घर खम्हरिया जा रहा था। दोपहर लगभग 12:30 बजे बारिश होने के कारण वह सेलूद चौक में अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बीपी 1831 को खड़ी कर पान ठेला के पास पानी से बचने खड़ा था। उसी समय पाटन की ओर से आ रही टाटा एस छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एम जे 0390 के चालक ने अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए एक व्यक्ति जो अपनी मोटरसाइकिल से गाडाडीह की ओर जा रहा था, उसे जमकर ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सीजे 9337 के चालक को जमकर चोटे आई और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे तुरंत 108 वाहन की मदद से अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। वहीं मोटरसाइकिल को ठोकर मारने के बाद छोटा हाथी वाहन चालक ने प्रार्थी की खड़ी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

पुलगांव अंडा रोड में पीसेगांव मार्ग के पास डिवाईडर से रोड पार करने नहीं छोड़ा रास्ता


अन्य पोस्ट