दुर्ग

अलग-अलग जगह पर मिली अज्ञात व्यक्तियों की लाश
03-Sep-2023 3:07 PM
अलग-अलग जगह पर मिली  अज्ञात व्यक्तियों की लाश

दुर्ग, 3 सितंबर। कोतवाली थाना अंतर्गत एवं जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिला है। दोनों ही मामले में पुलिस शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखकर  वारिसानों की पताशाजी में जुटी हुई है।  31 अगस्त की रात लगभग 9.15 बजे बघेरा से मोहलाई के बीच रेलवे ट्रैक पर लगभग 40 वर्ष के अज्ञात पुरुष का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है। कोतवाली के एएसआई श्री वैष्णव ने बताया कि अज्ञात मृतक का रंग सांवला है, चेहरा गोल है, सिर के बाल काले हैं। उसने पीला हाफ शर्ट एवं काले रंग का फुल पैंट एवं कत्था कलर का बेल्ट पहना हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से मृतक का सिर ,धड़ एवं एक हाथ काट कर अलग हो गया है।  इसी तरह जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार की रात को जेवरा शराब भट्टी के पास लगभग 55 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक ने सफेद रंग का शर्ट एवं काले रंग का पेंट पहना हुआ है। गले में सफेद रंग का गमछा बंधा हुआ है। आंख के ऊपर हल्का सा चोट का निशान है। दोनों ही शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उनकी पतासाजी में लगी हुई है।


अन्य पोस्ट