दुर्ग

छग में किसानों की सरकार - चौबे
03-Sep-2023 2:10 PM
छग में किसानों की सरकार - चौबे

किसान सम्मेलन में हुए शामिल

दुर्ग, 3 सितंबर।  विशाल किसान सम्मेलन में धमधा पहुंचे छ ग कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार,किसानों की सरकार है,जिसने किसानों की कर्जमाफ़ी की,बोनस दिया,धान खरीदी को 20 किवंटल किया ,ऐसे ही किसान,गरीब,मजदूर के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया । जिससे कृषि के कार्य में लगें अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ी तथा वे समृद्ध हुए।

 मंत्री चौबे ने सभा कहा कि उपस्थित सभी किसान भाई सोचकर बताना कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों के लिये कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कौनसा बिंदु रखें यह बात सुनकर सभा में उपस्थित एक दूसरे का मुँह देखने लगें और चिंतन करने लगे ।

 उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष झुठ व भ्रम फैलाने का काम करती है मुद्दाविहिन होने के कारण धर्म,जाति और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करने का काम करती है, ऐसे घटिया राजनीतिक सोंच वालों को आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाना है और किसान हितैषी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है तथा कांग्रेस के पंजा छाप में बटन दबाना है।

कार्यक्रम में शिवकुमार वर्मा,जालम  सिंह पटेल,जीवन वर्मा,सुशील उपाध्याय,शमशीर कुरैशी,दानेश्वर साहू,महेश कौशल,धर्मेंद्र साहू,नीलकमल ताम्रकार,आशीष पाण्डेय,जीवन निर्मलकर,अशोक कसार, कामदेव साहू,विजय ढिमर, देवेंद्राकुमार चंदेल,मधुसूदन राणा,श्रीकांत शर्मा,नरोत्तम वर्मा,राधेश्याम वर्मा,दुखुवा पटेल,अमित पाण्डेय,अनिरुद्ध ताम्रकार,विपुल अग्रवाल,विकास अग्रवाल,दिलीप जंघेल,केशव वैष्णव,रामचंद्र जंघेल,अघनु पाल,रमेश शर्मा,रोहित जंघेल,ओमकुमार वर्मा,गजानंद यादव,ललित सोनकर,अनिल ठाकुर,पूर्णेन्द्र तिवारी, अनिल साहू, प्रहलाद यादव,ठाकुर राम साहू, गंगूराम पटेल,मोहन यादव,चन्द्रिका वर्मा,रोमन पटेल,डा जेठू सिन्हा ,बेदराम वर्मा,डामन वर्मा,ललित वर्मा,मनमोहन वर्मा,तुलसीराम वर्मा,मनहरण वर्मा,परमेश्वर यादव,विनोद पटेल,जितेंद्र वर्मा,चेतन कश्यप,पारखत पटेल, नारद यादव,भारतभूषण सोनवानी,टीकाराम उमरे,गयाराम साहू,राजकुमार देवांगन,जीवधन साहू,दिलीप पटेल,अरुण साहू,घनश्याम सिन्हा,अरविन्द शर्मा,आकाश द्विवेदी,हिमांचल पटेल,लुभान सिह पटेल,नरेंद्र तिवारी,ओमप्रकाश ठाकुर,रामचंद्र निषाद,दसरु यादव,लक्ष्मीनारायण साहू,संतोष साहू,लेखराम साहू,उपेंद्र बब्बु वैष्णव,नाथूराम निषाद,राजेश मानिकपुरी,त्रिलोकी पटेल,दुखितरम पटेल,कुमार निषाद,सतीश सिन्हा,गिरधर पटेल,नारायण पटेल मनोज निषाद आदि उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट