दुर्ग

विधायक ने अफसरों की ली मिटिंग, कहा-विकास कार्य तेज करें, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी
02-Sep-2023 7:01 PM
विधायक ने अफसरों की ली मिटिंग, कहा-विकास कार्य तेज करें, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 सितंबर। शहर विधायक अरुण वोरा द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में विकास कार्यो के लिए अधिकारी बेहतर समन्वयन के साथ कार्य करें।

विधान सभा क्षेत्र में जन हित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का ब्योरा लिया और अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा शहर में आधे अधूरे कार्यों का निरीक्षण करें,कार्यों को जल्द पूरा करें। अमृत मिशन के कार्यो को लेकर विधायक ने अब किसी भी वार्डो में पानी की समस्या नही होनी चाहिए, ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारियों पर  कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि धनवंतरि जेनेरिक में अब तक 3 करोड़ की खरीदी की गई। विधायक व महापौर ने बारी-बारी जानकारी लेते हुए  निर्माण कार्य ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट,अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क पोटिया,सी मार्ट, वार्ड वार स्वीकृत राशि के पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्य और शंकर नाला निर्माण के अलावा पुलगांव नाला डायवर्सन, मुक्तिधाम व गौरव पथ मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी। और समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यो जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लगभग 100 करोड़ से भी अधिक विकास कार्य शहर के अंदर हो चुका है, उन्होंने कहा कि शहर के हर एक वार्डो में बिना किसी भेदभाव किया गया है। आगे भी लगातार विकास कार्य जारी रहेगा।

गौरवपथ के कार्य सौंदर्यीकरण कार्य पेंटिंग लाईट व अन्य को कार्य को जल्द पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि शुलभ शौचालय संस्थाओं द्वारा संचालित अब ऐसे संस्थाओ को सौंपे जो योग्यता रखता हो। शहर विकास के लिए विधायक निधि से होने वाले कार्य 2 करोड़ दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना कॉल के दौरान शिविर हेतु लोगो की जान बचाने के लिए विधायक निधि से 2 करोड़ का राशि दिया गया। विधायक ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हर एक वार्डो में सफाई को लेकर मुहिम चलाए, ताकि शहर के अंदर डेंगू का खतरा न मंडराए। वार्डों के अंदर सभी पोल पर लाईट की व्यवस्था अच्छी हो। बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, प्रकाश चंद थवानी, जितेंद्र समैया, संजय ठाकुर, आरके बोरकर, जावेद अली, स्वेता महलवार, भारती ठाकुर, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, विकास दमाहे, करण यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट