दुर्ग

66 एम.एल.डी.फिल्टर का वाल्व सुधरा शाम को होगी पानी की सप्लाई
02-Sep-2023 6:28 PM
66 एम.एल.डी.फिल्टर का वाल्व सुधरा शाम को होगी पानी की सप्लाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाईनगर, 2 सितंबर। निगम ने 66 एम.एल.डी.फिल्टर प्लांट मे लगातार 40 घंटे सुधार कार्य चला कर खराब वाल्व को बदला शनिवार को जोन 1 के पाँच जलागार में पानी भरने के बाद शाम को घरो मे पानी सप्लाई शुरू होगा।

आयुक्त रोहित व्यास सुधार कार्य पर लगातार निगरानी रखे रहे और सुधार कार्य मे लगे अभियंताओं तथा तकनिकी विशेषज्ञ को आवश्यक निर्देश देकर सुधार कार्य मे आ रहे बाधा को दूर किए। 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के मेन राईजिंग पाईप लाईन में 800 एमएम   डाया का वाल्व खराब हो जाने के कारण गुरूवार की रात्रि से वाल्व के सुधार कार्य में निगम के इंजीनियर अपने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ लगे रहे जिससे जोन 1 नेहरू नगर क्षेत्र के 5 बड़ी पानी टंकी में जल भराव नहीं होने के कारण चिन्हित मोहल्लों में पेय जल की आपूर्ति बाधित हुआ था। 800 एम.एम.का डाया को बदल लेने बाद अब शाम को सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई किया जाएगा।


अन्य पोस्ट