दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 31 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में वैशालीनगर विधानसभा स्तरीय मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
यह रैली भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन और मधुबनी के विधायक अरुण शंकर प्रसाद के निर्देश पर निकाली गई!
रैली गदा चौक, सुपेला से आरंभ होकर शारदा विद्यालय, शासकीय कॉलेज, वैशालीनगर, 18 नंबर रोड जलेबी चौक होते हुए सुपेला घड़ी चौक में समापन किया गया। जहां वैशालीनगर विधानसभा स्तरीय विशाल जंगी धरना कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में चल रहा था।
जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, झूठे वादे करना इस सरकार का ध्येय बन चुका है, जनता के सहयोग से इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि भिलाई की जनता के साथ लगातार कुठाराघात किया जा रहा है, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा रहे है, भ्रष्टाचार नगर निगम में सारी सीमाएं पार कर चुका है साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्षो में भय और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है, युवा नशे और जुए की लत में डूब रहे है, बेरोजगारी भत्ता और नौकरी केवल छलावा मात्र है! जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी।मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से अमित मिश्रा, विशालदीप नायर, सौरभ जायसवाल, सौरभ चटर्जी, मोहनीश काले, राहुल झा, निखिल, सोनी, जयंत शर्मा, नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पीपरोल, मनोज मेश्राम एवं अन्य जिला के निवासरत कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।