दुर्ग

शराब पीने पैसा नहीं देने पर मारा चाकू, दो पर जुर्म दर्ज
31-Aug-2023 3:22 PM
शराब पीने पैसा नहीं देने पर मारा चाकू, दो पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अगस्त। रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे आरोपियों को पैसा नहीं देना प्रार्थी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक को चोटे आई।

प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506,34 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 4 गया नगर दुर्ग निवासी चिंताराम साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पुत्री बिसन साहू का पुत्र रवि साहू अपने मोहल्ले में ही पैदल जा रहा था। शाम लगभग 5.30 बजे पार्षद दिनेश देवांगन के घर के पास वार्ड नंबर 4 गया नगर दुर्ग में आरोपी वीर ठाकुर एवं उसका मित्र लकी गोस्वामी आए और रवि साहू से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। इस पर रवि साहू ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है। तब दोनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इसके बाद वीर ठाकुर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से रवि साहू पर वार कर दिया, जिससे रवि के जांघ, पैर ,हाथ आदि में चोटे आई।

आसपास के लोगो आते देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंचे प्रार्थी चिंताराम साहू ने घायल रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट