दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 31 अगस्त। भिलाई निगम क्षेत्र के युवा बेरोजगारो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने निगम द्वारा तैयार किये जा रहे बीपीओ सेंटर, गारमेंट्स फैक्ट्री तथा नेहरू नगर चौक का चल रहे विस्तारितकरण एवं सौदर्यीकरण कार्य का जिलाधीश, आयुक्त ने अधिकारियों के साथ किया स्थल अवलोकन।
कलेक्टर पुष्पेंद्र मीना, निगम आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी निगम के अन्य अधिकारियों के साथ खुर्सीपार में तैयार हो रहे बीपीओ सेंटर स्थल पहुँचे साँस्कृतिक भवन मे चल रहे काल सेंटर के प्रगति को देखा आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशालीनगर साँस्कृतिक भवन एवं खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर तैयार किया जा रहा है, जहाँ क्षेत्र के 750 युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा जिलाधीश ने सेंटर मे आवश्यक संसाधन के साथ मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को कहा कलेक्टर उसके बाद पावर हाऊस आईटीआई के पास मैदान मे बन रहे गारमेंट्स फैक्ट्री पहुँचे फैक्ट्री के प्रारंभ हो जाने से 500 युवा को रोजगार प्राप्त होगा।
कलेक्टर अधिकारियों के साथ नेहरूनगर चौक में चल रहे विस्तारीकरण व सौदर्यीकरण कार्य की प्रगति से अवगत हुए और कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व महापौर नीरज पाल कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीना, आयुक्त रोहित व्यास अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी बीएसपी के स्वास्थ अधिकारी के साथ डेंगू प्रभावित सेक्टर 2 के विभिन्न सडको का भ्रमण कर डेंगू नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लिए श्री मीणा ने बीएसपी के स्वास्थ अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक घरो का सघन जाँच करे उचित मात्रा मे टेमिफास के घोल का वितरण करवा कर लोगों को जागरूक करे कि डेंगू के लार्वा का उचित निपटान कैसे करना है लोगों की जागरूकता तथा सावधानी से ही डेंगू समाप्त होगा। उन्होंने एडल्ट मच्छर के खात्मे के लिए सडक़ के चारों दिशा में क्वाकोथरिन का धुआं सुबह 5 से 7 बजे तथा शाम को 6 से 8 बजे के बीच छोडऩे को कहा है।
निगम ने लगाया जुर्माना
आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम एवं बीएपी की संयुक्त टीम ने सेक्टर 1 एवं 2 के विभिन्न घरो की जाँच कर घरो मे डेंगू के लार्वा पाने जाने पर पी.वेंकट, राकेश कुमार, समीर खान,एसपी मिश्रा, पीआर राव तथा भरत बंजारे से कुल 5000 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है।
भ्रमण के दौरान निगम के स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन 3 व 5 के सहायक स्वास्थ अधिकारी व्हीकेसेमुवल, आरपी तिवारी, अंजनी सिंह, बीएसपी के सीजीएम जेवाय सपकाले जीएम केके यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ रहे।