दुर्ग

2 को राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में पहुंचेंगे राहुल
31-Aug-2023 3:00 PM
2 को राजीव युवा मितान क्लब  के सम्मेलन में पहुंचेंगे राहुल

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री अकबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अगस्त। राजीव युवा मितान क्लब का छत्तीसगढ़ी स्तरीय सम्मेलन 2 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाला है, जिसमें प्रदेश भर के हर विधानसभा से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य पहुंचेंगे राहुल गांधी उनसे मुलाकात कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

इसी कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट वी दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर आज दुर्ग राजीव भवन पहुंचे और उन्होंने दुर्ग शहर दुर्ग ग्रामीण व भिलाई जिला कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेसी कार्यकर्ता, राजीव युवा मितान क्लब के प्रभारीयो से 2 सितंबर के कार्यक्रम के तैयारी की जानकारी ली।

उनके राजीव भवन आगमन पर दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेताओं में छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष ब दुर्ग विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा जिला कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष गया पटेल जिला ग्रामीण कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष निर्मल कोसरे भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर प्रदेश महामंत्री व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, अध्यक्ष शिव वर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपक दुबे प्रदेश सचिव संदीप वोरा, तुलसी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली अजय मिश्रा राजकुमार साहू ,महीप सिंह  भुवाल, प्रवक्ता नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव सुशील भारद्वाज, अनीस रजा, राजीव युवा मितान विधायक प्रतिनिधि विवेक मिश्रा, सुमित वोरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पार्षद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, भोला महोबिया संजय कोहले, हमीद खोखर, ऋषभ जैन सत्यवती वर्मा जमुना साहू दीपक साहू पार्षद राजकुमार नारायणी, मनीष यादव मदन जैन गौरव उमरे, विनिश साहू, मनीष सोनवानी, इश्क अली, आरिफ राजा, बृजमोहन तिवारी, रतन नरमदेव केशव बंछोर, संध्या परगनिया रीता सिंह रेरा, मीना पोल, छाया चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट