दुर्ग

हेमचंद विवि में रक्षाबंधन समारोह आयोजित कुलपति ने बांधी कर्मचारियों को राखी
30-Aug-2023 3:00 PM
हेमचंद विवि में रक्षाबंधन समारोह आयोजित  कुलपति ने बांधी कर्मचारियों को राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अगस्त।  हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में आज विवि परिसर स्थित टैगोर हॉल में कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने विवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर रक्षासूत्र बांधा।

यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विवि में पिछले 03 वर्षों से लगातार रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। जिसमें साम्प्रादायिक सौहाद्र को मुख्य मानते हुए सभी धर्म जाति, वर्ण के अधिकारी एवं कर्मचारी रक्षाबंधन समारोह में अपनी इच्छा से शामिल होते है। इस दौरान विवि की कुलपति सहित विवि की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी अपने सहयोगी सहकर्मी अधिकारी एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधती है।

 डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी सौहाद्र के इस आयोजन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कुलपति, डॉ. पल्टा ने कहा कि इससे पूरे विवि परिवार में एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना विकसित होती है। बिना किसी भेद-भाव के आयोजित होने वाले इस समारोह में कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने स्वयं विवि के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर विवि की महिला कर्मचारियों ने अपने लगभग 75 से अधिक पुरूष सहकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके खुषहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुरूष अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा महिला सहकर्मी को उपहार भी प्रदान किये गये।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव,  भूपेन्द्र कुलदीप ने इस अवसर पर रक्षाबंधन का महत्व एवं उससे जुड़ी कथा का गहराई से विष्लेषण किया। श्री कुलदीप ने कहा कि रक्षासूत्र हम उन्हें बांधते हैं जिनकी रक्षा का हम प्रण लेते है।

विवि के वित्त अधिकारी, सुशील गजभिये ने इस अवसर पर रक्षाबंधन पर आधारित कविता एवं गीत प्रस्तुत किया। उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित इस समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।


अन्य पोस्ट