दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अगस्त। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर देश की करोड़ों महिलाओं को राखी त्योहार पर बड़ा उपहार देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 2 सौ व उज्जवला गैस सिलेंडर में 4सौ रूपये की कमी करने पर भाजपा सहित महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे माता बहनों के लिए रक्षाबंधन का शानदार गिफ्ट बताते हुए फटाका फोडक़र व मिठाई बांट कर खुशियां मनाया।
मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कैबिनेट की बैठक के बाद सिलेंडर के दाम कम करने की घोषणा किए जाने की जानकारी नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर घेराव करने पहुंचे भाजपा पार्षद एवं महिलाओं को हुई तो वैसे ही आंदोलन के पश्चात सभी निगम से निकलकर हिंदी भवन के सामने गांधी पुतला के पास पंहुचा झांट जमकर आतिशबाजी किया तथा एक-दूसरे का मुंह मिठाकर गैस सिलेंडर में बड़ी राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावर पूर्व सभापति व जिला भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता मिश्रा पार्षद एवं मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर पार्षद अजीत वैद्य लीना देवांगन चमेली साहू शशि साहू कुमारी बाई साहू पूर्व पार्षद दिलीप साहू मन्नू साहू,राकेश साहू अंजू तिवारी उषा निर्मलकर भास्कर तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं उपस्थित थी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा मंत्री उषा टावरी ने कहा की वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1100 से अधिक था वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आए मंदी व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस यूक्रेन युद्ध के चलते पेट्रोलियम और गैस पदार्थ में लगातार भारी वृद्धि के चलते गैस के दाम लगातार बढ़ रहे थे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सरकार महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए आज घरेलू गैस सिलेंडर में 2सौ रूपये व उज्जवला गैस में 4सौ रुपए की छूट देकर देश की करोड़ो महिलाओं को राहत दी ही।