दुर्ग

बिहार से आए भाजपा विधायक ने विभिन्न समाज के लोगों से की मुलाकात
29-Aug-2023 6:44 PM
बिहार से आए भाजपा विधायक ने विभिन्न समाज के लोगों से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 29 अगस्त। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दरभंगा बिहार से आए भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा का धमधा आगमन हुआ। उन्होंने पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के साथ विभिन्न समाज के लोगों से मुलाकात कर लोगों के विचार जाने।

 तमेर पारा में सचिव विमल चंद्र ताम्रकार के द्वारा कांसे का थाली लोटा और श्रीफल देकर विधायक को सम्मानित किया गया, वहीं कलाकार विष्णु प्रसाद ताम्रकार के निवास जाकर उनकी कला को देखकर सराहना की।

 पूर्व पार्षद कुंजीलाल ताम्रकार के यहां बर्तन बनाने की प्रक्रिया से अवगत हुए। प्रदीप ताम्रकार के निवास पहुंचे, वहां विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया, पश्चात ढीमर समाज के पार्षद भूषण धीवर के निवास पहुंचकर जन्मदिन में शामिल हुए। ताम्रकार समाज द्वारा बनाए गए वस्तु एवं मिट्टी के कला की विधायक ने खूब तारीफ की।

 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत रमन यादव दीपक चौहान रिटायर्ड  फौजी मोहन पटेल आरूणी दानी सोहन सिंहा दिलीप गुप्ता अयोध्या ताम्रकार नरेश चंद्र साहू राधेलाल ताम्रकार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध ताम्रकार कन्हैया ताम्रकार सोहन  यादव शुभम ताम्रकार मंजू ताम्रकार के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट