दुर्ग

त्रिलोकीनाथ ने की देहदान की घोषणा
29-Aug-2023 3:32 PM
त्रिलोकीनाथ ने की देहदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अगस्त। माँ अन्नपूर्णा ग्लास के संचालक विजय नगर निवासी त्रिलोकी नाथ सिंह ने सोमवार को अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के नत्थू अग्रवाल,कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई और रितेश जैन को सौंपी उनकी माता कलावती देवी, पुत्र आकाश सिंह व बहू सरिता सिंह ने देहदान हेतु सहमति दी।

त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा मैंने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर यह निर्णय लिया है कि मेरा सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में योगदान कायम रहे और मेरे इस दुनिया से जाने के बाद मेरे नेत्र व शरीर समाज के कार्य आए तो मेरा जीवन सार्थक होगा। मैं उम्मीद करता हूँ कि नवदृष्टि फाउंडेशन इस कार्य में मेरी इच्छा को आगे बढ़ाएगा और समाज के उत्थान में मदद करेगा।

 नवदृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य नत्थू अग्रवाल ने इस मौके पर  त्रिलोकी नाथ सिंह की भावनाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि त्रिलोकी नाथ सिंह के देहदान की घोषणा से समाजको प्रेरणा मिलेगी व हम इस विशेष प्रसंग पर समाज के सहयोगियों के साथ मिलकर समाज के विकास में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा, हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं, एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है, तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी,रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू , मोहित अग्रवाल,चेतन जैन, दयाराम टांक ने त्रिलोकीनाथ सिंह के देहदान के निर्णय की सराहना की व स्वस्थ जीवन की कामना की।


अन्य पोस्ट