दुर्ग
बच्चों को दी नैतिक मूल्यों पर केन्द्रित शिक्षा
29-Aug-2023 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 अगस्त। सेवा सुरक्षा धर्म संस्कार की कार्यशाला शनिचरी बाजार स्थित भगवान लंगूरवीर मंदिर प्रांगण पर गई। कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शरदचंद्र अग्रवाल ने बच्चों को सनातन संस्कृति के नैतिक मूल्य, धार्मिक रीति-रिवाज का ज्ञान एवं धर्म की महत्ता बताई। इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ आत्म सुरक्षा व संस्कृति सभ्यता का ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता आशीष शर्मा, समाजसेवी रजनी बघेल (सांसद विजय बघेल की पत्नी), डॉ. गोविंद प्रसाद दीक्षित, मानव सोनकर, महेश सर्वा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे