दुर्ग

मतदाता जागरूकता अभियान बालोद ने लगाई प्रदर्शनी
27-Aug-2023 2:31 PM
मतदाता जागरूकता अभियान बालोद ने लगाई प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गुण्डरदेही, 27 अगस्त।
आगामी निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिंह, आयुक्त द्वय अनूप चंद्र पांडेय व अरुण गोयल सहित भारत निर्वाचन आयोग के सभी प्रमुख अधिकारी 24 से 26 अगस्त तक तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 

उन्होंने आगामी निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के साथ स्वीप कार्यक्रम पर आधारित जिलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसके तहत रायपुर जिले के बूढ़ा तालाब में मतदाता जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा।

जिसमें विभिन्न जिले के साथ बालोद जिले की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। स्वीप के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के साथ बालोद जिले की मुख्य थीम बोलबो जोड़बो अभियान एवं रक्षादान त्योहार: संग करबो मतदान अभियान पर आधारित है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रेणुका श्रीवास्तव ने जिले के प्रदर्शनी के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।


अन्य पोस्ट