दुर्ग

रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के विरोध में धरना
26-Aug-2023 10:36 PM
रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के विरोध में धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 26 अगस्त। समस्त व्यापारी संगठन के  भाइयो के द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर विरोध -प्रदर्शन एव विशाल धरना प्रदर्शन हुआ।

अंडर ब्रिज निर्माण से अभनपुर नगर सहित आस पास के ग्रमीण इलाका प्रभावित होगा। मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कार्यालय,जनपद कार्यलय, रजिस्ट्री कार्यालय विद्युत विभाग कार्यालय जैसे अनेकों सरकारी दफ्तर बाजार मोड़ से होकर जाना पड़ता है सफ्ताहिक बाजार भी इसी रास्ते से होके जाना पड़ता है जिससे आमजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जिसमें रेलवे फाटक की मांग को लेकर समस्त ब्यापारी भाइयों द्वारा मांग किया जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए वरिष्ट विधायक पूर्व मंत्री  धनेंद्र साहू  सभा स्थल में पहुँचे एव रेलवे के अधिकारियों से बात किये डीआरएम को एक चि_ी लिखी जिसमें अभी काम को बंद करके अंडर ब्रिज निर्माण को बंद करने सहित रेलवे फाटक देने की बात कही साथ ही जल्द से जल्द इस काम को करने की बात कही और विशेष रूप से रेलवे के आला अधिकारियों से विशेष बैठक करने की बात कही और प्रमुखता से इस जनहित मुद्दे को उठाया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कौशल, सुशील शर्मा, बलविंदर गाँधी, कचरू भट्टर, रानू राठी, उपजीत सचदेवा, जयवर्धन बघेल, नीलकमल गिलहरे, रिजवान भाटी, राकेश बघेल, राज शर्मा, भूपेंद्र बजाज आदि लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट