दुर्ग
चंद्रयान-3 मिशन में चरौदा के भरत कुमार रहे शामिल
26-Aug-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 अगस्त। चरौदा (छत्तीसगढ़) के रहने वाले भरत कुमार मिशन चंद्रयान 3 में शामिल हुए, उनकी उपलब्धि पर भाजपाइयों ने उनके माता-पिता का सम्मान किया।
कल चरोदा में स्थानीय पार्षद तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की तथा उनके पुत्र की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
साथ ही फूल माला से उनके माता पिता का सम्मान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे