दुर्ग

पाटन विधानसभा से शुरू होगी भाजपा का विजयी रथ-विजय
25-Aug-2023 7:57 PM
पाटन विधानसभा से शुरू होगी भाजपा का विजयी रथ-विजय

उत्तर और मध्य मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी उत्तर एवं मध्य मण्डल क्षेत्र के नौजवान साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहू उत्तर एवं कुणाल शर्मा मध्य के नेतृव में एवं  विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा व लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल की उपस्थिति में लगभग 250 युवा साथियों एवं महिला बहनों ने भाजपा के रीति नीति और विचारधारा के साथ साथ विजय बघेल  के कुशल नेतृव को स्वीकार कर भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर विजय बघेल ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस की विचारधारा रहि है कि हमेशा पिछड़े लोगो का शोषण करो। उसे सिर्फ वोट बैंक बनाकर इस्तेमाल करो। बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखो। देश को लूटो और भ्रस्टाचार की सीमा लांघकर काम करो। युवा पीढ़ी और मातृशक्ति देश के सक्षम नेतृव दमदार छबि के धनी देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के कार्य कुशलता से प्रभावित है। युवा राजनीति में अपना अवसर तलाश रही है उन्हें मालूम है कि हमारा देश मोदी और भाजपा के पास सुरक्षित हैं। कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ परिवार वाद तक ही सिमट गई है।

कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई विषय नहीं रह गया है। कांग्रेस व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गयी है। क्षेत्र की युवा साथी कांग्रेस की रीति नीति को नकारते हुए भाजपा के लोकतांत्रिक प्रणाली से प्रभावित होकर प्रवेश कर रहे है। इन्हीं युवाओं के भरोसे भाजपा पाटन विधानसभा में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित हर्षा चंद्राकर ने कहा कि पाटन विधानसभा में दमदार प्रत्याशी का चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता, युवा एवं मातृ शक्ति को पूर्णत: विश्वास है कि पाटन सिर्फ विजय बघेल के हाथों में सुरक्षित है। कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। सभी युवा साथियों एवं महिलाओं का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन है। आप सभी साथियों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। पार्टी के हित में लगातार आप काम करते रहेंगे सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ। साथ ही आप सभी से ये आह्वान भी करती हूँ कि वर्तमान मुख्यमंत्री पाटन विधानसभा से पांच बार विधायक बन चुके है इनको बाउंड्री पर कैच करना है।

उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि लगातार क्षेत्र के युवा और महिला भाजपा से जुड़ रहे है, युवा साथी भी अपना भविष्य राजनीति में तलाश रहे है वो भी देश की सेवा करने का जुनून रखते है। अपने गाँव का नेतृवकर्ता बनकर सेवा करना चाहते है और ये सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को अपना नेता मानती है और बनाती भी है। इसलिए क्षेत्र के युवा महिला भाजपा से जुडक़र काम करना चाहती है।

खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर युवा साथी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार है। आज का युवा कल देश का भविष्य है। यहां परिवार वाद की कोई स्थान नहीं है।  लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल ने कहा कि बूथ स्तर का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहे है तो विजय की विजय निश्चित होगी। इस बार पाटन में कार्यकर्ताओं के मेहनत पर चुनाव जीता जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, संजय बघेल खिलावन वर्मा, योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, पोसुराम निर्मलकर, रेवती सोनकर जनपद सदस्य,फेरहाराम राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, कैलास यादव, उत्तरा सोनवानी, राजेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सोनकर मंडल उपाध्यक्ष, घनश्याम कौशिक, मोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमो, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य पाटन, जगन्नाथ साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट