दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 अगस्त। ग्राम पंचायत पतोरा ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सरपंच अंजीता साहू श्रीनगर में हुई सम्मानित। थीम-8 पंचायत विथ गुड गॉंवर्नेस /सुशासन युक्त पंचायत/ के तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में किया गया जिसमें देशभर से चार हजार प्रतिनिधि भाग लिए, अंजीता गोपेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया।
देश भर से आये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की इस कार्यशाला में जमीन स्तर पर कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस गिरिराज सिंह ग्रामीण एवं पंचायतीराज मंत्री, मनोज सिन्हा एल जम्मू एन्ड कश्मीर, कपिल मोनेस्वर पाटिल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई।
सुनील कुमार सचिव भारत सरकार के द्वारा सभी पंचायतों को 9 गोल पर कार्य करने की बात कही, कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर तमिलनाडु, अरुणांचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, के पंचायतों के कार्यो पर बने वीडियो का प्रदर्शन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत पतोरा भी शामिल था।
कार्यशाला के तृतीय दिवस जम्मू एन्ड कश्मीर के शेखपुरा गांव गये जहां पर चंदन के टीके के साथ शिव मंदिर के दर्शन के साथ हमारी शुरुवात हुआ, गांव का भ्रमण भी कराया गया, जम्मू एंड कश्मीर में त्रि स्तरीय पंचायतीराज का चार साल हो रहा है, जिसमें वहां बने जनप्रतिनिधियों द्वारा आगे आकर कार्य किया जा रहा है।
सरपंच अंजीता साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अधिकारी गण का धन्यवाद जिसके कारण आज गांव से आगे आकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है।
इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से गौरव कुमार सिंह संयुक्त सचिव, संबित मिश्रा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जशपुर, सुमित अग्रवाल मुख्यकार्यपालन अधिकारी कांकेर, दिनेश अग्रवाल संयुक्त संचालक, काव्या जैन उप संचालक, राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार शामिल हुए।