दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अगस्त। प्रदेश भर में बिहान से जुड़ी बहुत से महिला समूहों के द्वारा रक्षाबंधन के लिए राखियां एवं मिठाईयां तैयार की जा रही है राज्य सरकार द्वारा खोले गए सी मार्ट के माध्यम से उनके इन उत्पादों को बाजार मिल रहा है सी मार्ट में उपलब्ध महिला स्व सहायता समूहों द्वारा धान से तैयार की गई राखियां इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दुर्ग जिले में भी ग्राम कोकड़ी, उमरपोटी, बोरीगारका आदि ग्रामों में महिला समूहों के द्वारा धान से आकर्षक राखियां तैयार की जा रही है, बोरसी की जीविका स्व सहायता समूह द्वारा भी धान से सुंदर राखियां बनाई जा रही है समूह की ललेश्वरी साहू बताती है कि उनके समूह द्वारा तैयार की गई धान की राखियां हाथों हाथ बिक रही है लोगों के बीच इसकी काफी मांग है उनके समूह के द्वारा धान से बैच भी बनाए जाते है 15 अगस्त पर तीन रंगों से सजे बैच की बहुत मांग रही समूह द्वारा तैयार किए गए सभी बैच बिक गए वर्तमान में उनके द्वारा बनाई जा रही धान की राखियां 10 से 30 रुपए में उपलब्ध है।
प्रदेश के बहुत से महिला समूहों द्वारा मिठाईयां भी बनाई जा रही है जो जनपद परिसर दुर्ग स्थित सी मार्ट में भी उपलब्ध है। समूहों द्वारा अलग अलग कीमतों की बंद पैकेट में ये उपलब्ध है। समूह से जुड़ी महिलाएं अनेक प्रकार की उत्पाद तैयार कर रही है, जो त्योहार के सीजन के हिसाब से विभिन्न प्रकार की उत्पाद तैयार करती है, उनके द्वारा तैयार इन उत्पादों की सीमार्ट के माध्यम से बिक्री आसान हुई है। अपने इन उत्पादों को बेचने अब उन्हें बाजार के लिए कटकना नहीं पड़ता।