दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 अगस्त। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में सावन मास के शुभ अवसर पर धूमधाम गांजे बांजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाला गया। यात्रा शाम 4 बजे दरबार से कांवड़ मे जललेकर महिलाएं एवं बच्चे झूमते नाचते हर हर महादेव के जयकारों के साथ बजरंग पारा बाजार चौक शितला पारा गली होते हुए कर्मा चौक गोल्डन चौक होकर महावीर उद्यान पहुंचे।
जहां पर विराजे भुत भावन भूत भावन भोले नाथ पर जल अभिषेक कर कांवड़ यात्रा स्थगित कर दूसरे दिन भगवान भुतभावन भोलेनाथ का पूजा पाठ विधि विधान से लक्ष्मण बाबा एवं पंडित गिरीराज शर्मा के द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया दोपहर 1 बजे से नवजागृती महिला मानस मंडली गया नगर दुर्ग के बहनों द्वारा भगवान भोलेनाथ के कथा प्रसंग में प्रकाश डाला जिनको सुनकर भक्तों ने झुम कर नाचने लगे एवं कथा में भाव-विभोर हो गए।
शाम को कुंज लाल साहू द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया लक्ष्मण बाबा भक्तों को महावीर उद्यान में बैठे भगवान भूतभावन भोलेनाथ शनि देव महाराज गदाधारी हनुमान की महिमा को बताया कहा कि जो भी भक्त गण यहां पर आकर के सच्चे दिल से अपना फरियाद सुनाते हैं, उनके सारे कष्ट दूर होते हैं।