दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अगस्त। दाऊ मन्नूलाल परगनिहा के पुत्र स्व. तिलक परगनिहा की 26वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को ऋ तंभरा साहित्य समिति की काव्य गोष्ठी गणपति कला भवन गणपति विहार बोरसी (दुर्ग) में आयोजित हुई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार व कलाकार हेमलाल साहू निर्मोही थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ऋ तंभरा साहित्य समिति के अध्यक्ष नारायण वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप वर्मा तथा चंद्राकर पुस्तकालय के संचालक संतोष चंद्राकर तथा दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल व सरिता बघेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में तिलक परगनिहा के पिता वरिष्ठ समाजसेवी मन्नूलाल परगनिहा ने हर वर्ष आयोजित होने वाले अपने अनुभवों को साझा किए। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांसें चलती रहेगी इस कार्यक्रम को आयोजित करता रहूंगा।
इसके बाद समस्त अतिथियों ने कार्यक्रम से आम जन के बीच अच्छा संदेश देने वाला बताए। इसके साथ ही तिलक परगनिहा के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान को रेखांकित किए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें डॉ. नौशाद सिद्धिकी, शुचि भवि, नावेद रजा, माला सिंह, ओमवीर कर्ण, लखन लाल साहू, छगन लाल सोनी, डॉ. नीलकंठ देवांगन, चिंतामणि साहू, अभय राम बहती दरिया, नंदलाल यादव, बिसरू राम कुर्रे, डामन लाल वर्मा, कामता प्रसाद दिवाकर, जगन्नाथ निषाद, सुनीता परगनिहा,बैकुंठ महानंद, वीना सिंह, मीना वर्मा,सोनिया सोनी, सरोज नायक, डॉ. एन के देवांगन, दीपक वर्मा, लोचन कुमार नायक, वीना बंछोर, कल्याणी नायक,रेखा वर्मा, अन्नू वर्मा, हाजी रियाज खान गौहर ने रचनाएं प्रस्तुत किए। इनके अलावा सामाजिक जन, बुद्धिजीवी तथा साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ. दीनदयाल साहू ने किया।