दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अगस्त। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय दुर्ग पहुंचकर दुर्ग शहर विधानसभा से टिकट के लिए युवाओं के मजबूत समर्थन के साथ सशक्त दावेदारी पेश करते हुए अपना आवेदन दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम के अध्यक्ष राजकुमार साहू को दिया।
सोनू साहू एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ करीब छात्र राजनीति में 12 साल से सक्रिय हैं, साहू समाज से आते हैं जो साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ संगठन में जिला व प्रदेश पदाधिकारी के रूप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। वर्ष 2012 से छात्र राजनीति में जुडक़र छात्र संघ कॉलेज अध्यक्ष, दुर्ग जिला महासचिव व जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के सानिध्य में रहकर लगातार कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।
सोनू इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के साथ ही बीए स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। वे पिछड़ा वर्ग और सामान्य कृषक परिवार से आते हैं। छात्र राजनीति में कॉलेज अध्यक्ष के रूप में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई से जुडक़र छात्रहित व जनसरोकार के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रियता से कार्य करते आ रहे हैं। इसी के चलते शहरी इलाकों के छात्र छात्राओं के बीच तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में जाने जाते हैं, युवाओं की पहली पसंद भी हैं।