दुर्ग
दुर्ग, 22 अगस्त। श्यामा जू महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सीमा टावरी ने बताया कि महेश कॉलोनी दुर्ग में दो दिवसीय सावन उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
इस आयोजन में सभी उम्र की बच्चों एवं महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ रखी गई बच्चों के लिए राखी सजाओ एवं लिफाफा बनाके सजाओ, साथ ही महिलाओं के लिए झूला सजाओ एवं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उसे सजाओ। सभी प्रतियोगिताओं में कॉलोनी के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, एवं अपनी प्रतिभा व उत्साह का प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काल्पनिक यमुना नदी के किनारे राधा कृष्ण की मनभावन फूलों की झांकी रही।
कार्यक्रम में सभी उम्र की महिलाओं ने सोलह शृंगार करके मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी एवं मनोरंजन खेलों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामा जू महिला मंडल की अध्यक्षा सीमा टावरी, कोषाध्यक्ष रंजू गांधी, मनीष राठी, उपाध्यक्ष पुष्पा चांडक सचिव गरिमा गांधी ,सहसचिव सानू केला उपस्थित थी। श्यामा जू मंडल के सदस्यों का योगदान काफी सराहनीय रहा और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान रहा।