दुर्ग
सीएम ने सडक़ दुर्घटना में घायल भारत की मृत्यु पर जताया दुख, 4 लाख देने की घोषणा
21-Aug-2023 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भारत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह पाटन में बोलेरो और दोपहिया वाहन एक्टिवा की टक्कर में भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे