दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में मीडिया जगत से जुड़े भाई-बहनों के लिए रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग जिले के संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने सभी पत्रकारगणों को रक्षाबंधन की बधाई दी एवं रक्षाबंधन का अध्यात्मिक रहस्य बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार सिर्फ इतना ही सीमित नहीं है कि बहन ने भाई को राखी बांधी और भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
हम सब का सर्वोच्च रक्षक एक परमात्मा है जिनकी शक्ति हमें जीवन के हर कदम में हमारी मदद करती है राजयोग मेडिटेशन के द्वारा हम उस परमात्मा की ताकि छत्रछाया का अनुभव करें अपने स्वयं को सदा सुरक्षित अनुभव करेंगे। इस अवसर पर दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, अजय जाधव पुनीत कौशिक बृजेश मिश्रा अतुल अग्रवाल धनेंद्र चंदेल रोम शंकर यादव नसीम फारुकी हमें दिखाएं एवं अनेक पत्रकार गण उपस्थित थे।
रविवार 27 अगस्त को ब्रह्मकुमारी के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में शहर के अनेक भाई-बहनों के लिए रक्षाबंधन आध्यात्मिक रहस्य क्या है उसके लिए एक आयोजन किया गया है। रक्षाबंधन पर्व पर 30 एवं 31 अगस्त को केंद्रीय जेल दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह वृद्धा आश्रम बीएसएफ एसटीएस पुलिस लाइन वह रेलवे स्टेशन में कुली भाइयों को ब्रम्हाकुमारी बहने राखी बांध देंगे साथ ही परमात्मा का संदेश भी देंगी।
इस आयोजन में ब्रह्माकुमारी रूपाली बहन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य का संदेश दिया व इस कार्यक्रम में उमाशंकर साहू, अशोक यादव, राजा गुप्ता, देवाशीष सरकार व अनेक भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा।