दुर्ग

मानवता की भलाई के लिए वर्मा दंपत्ति ने किया देहदान
20-Aug-2023 3:10 PM
मानवता की भलाई के लिए  वर्मा दंपत्ति ने किया देहदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 अगस्त।
मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के समीपस्त ग्राम कुटेलाभाठा के वर्मा दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। 

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भिलाई को मरणोपरांत अपना मृत देह दान करने की वसीयत लिखने वाले गोविन्द वर्मा और उनकी पत्नी मिथलेशवरी वर्मा ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान किया। 

देहदानी वर्मा दंपत्ति ने एक-दूसरे की वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर किया। इस दौरान प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा पंचराम साहू और राकेश साहू ने देहदान हेतु विशेष सहभागिता प्रदान की। मानवता की भलाई के लिए विगत 15 सालों में करीब 1300 लोगों ने प्रनाम के माध्यम से देहदान किया है। देहदान के इच्छुक संस्था प्रनाम के भिलाई स्थित कार्यालय 6बी/सडक़-19/सेक्टर-5  में या मोबाइल नंबर. 9479273500 में कभी भी संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट