दुर्ग
स्वतंत्रता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
20-Aug-2023 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रियदर्शनी परिसर नेहरू नगर चौक भिलाई में लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार गिरवर दास मानिकपुरी विशिष्ट अतिथि लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दीनदयाल साहू, तथा दुर्ग जिले के संस्था के संरक्षक बीपी पारकर तथा कला परंपरा के अध्यक्ष डॉ.डी पी देशमुख उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में देश के बलिदान देने वाले वीर सपूतों को अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले साहित्यकारों में संत राम साहू, गिरवर दास मानिकपुरी, सोनी त्रिपाठी, गिरीश द्विवेदी, नावेद रजा, शुचि भवि, दिलीप वर्मा, लालजी साहू, हेमलाल नौरंगे के अलावा अंचल के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे