दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 20 अगस्त। खारुन ग्रीन्स कॉलोनी कुम्हारी में कुबेरेश्वर धाम मंदिर समिति और नर्मदेश्वर मंदिर द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाला गया। इस कावड़ यात्रा में कुगदा, चोरहा एवं अन्य आसपास के क्षेत्र की महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुए ,डीजे की धुन पर नाचते गाते श्री भक्तो ने कावड़ यात्रा निकाली जोकि कॉलोनी से आरंभ होकर देवबलोदा में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद पूर्ण हुआ।
खारुन नदी के जल को विशेषकर मंदिर में जी पी तिवारी द्वारा लाया गया था। जिसे लेकर सभी माताएं और पुरुष, बच्चे इस कावड़ यात्रा को आरंभ किए। जिसमें सभी कॉलोनी वासी खासतौर पर मातृशक्ति जो है वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हुई और इस कावड़ यात्रा को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या तिथि को पुरुषोत्तम मास का विराम दिवस है, और सावन का पुन: आरंभ है। यह दिन विशेष शुभ फल देने वाला होता है। इस को देखते हुए सभी माताए, पुरूष, और बच्चों ने इस कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। जो चलने में सक्षम नहीं थे वे भी आपनी सुविधा से कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए।
मंदिर के संरक्षक सदस्यों के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थीं। एवं अन्य सभी जो है मंदिर के द्वारा प्रथम वर्ष किए गए कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पहले से तैयारियां कर के रखी थी। कावड़ यात्रा से आने के पश्चात कालोनी के वरिष्ठ सदस्य बसंत गिरीपुंजे के द्वारा सभी के लिए भोग भंडारे की मंदिर में ही व्यवस्था की गई थी।
मंदिर के संरक्षक सदस्या तृप्ति चंद्राकर ने बताया कि सभी माताएं, बच्चे प्रथम वर्ष कावड़ यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थे। तेज गर्मी के बावजूद लोगों ने अपनी मौजूदगी से इसे सफल बनाया। यह कावड़ यात्रा अब प्रत्येक वर्ष सावन मास में किया जाएगा यह निर्णय भी लिया गया।
इस कावड़ यात्रा में विशेषकर विशाल देव चंद्राकर, नामदेव बारंगे, तेजेंद्र कुमार चंद्राकर ,सनत चंद्राकर, हेमलता शर्मा, मंजूलता तिवारी, स्मिता रघाटाटे , मंजूलता कसेर, सुरेखा वर्मा, मंजू सिंह, लता पांडे, गायत्री गोस्वामी, उर्मिला चंद्राकर, सुनीता यादव, दुर्गा सिंह, अंजू डागा, रिता महतो, उमा शुक्ला, अनुसूया साहू , नीता मेहता, सविता देवांगन, लता भगत, प्रजापति एवं मांडवी दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग इस कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए।