दुर्ग

संस्कृत दिवस समारोह, छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा
19-Aug-2023 8:10 PM
संस्कृत दिवस समारोह, छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 19 अगस्त। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय धमधानगर में छग संस्कृत शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संस्कृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बेनीराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि जोशी व्याख्याता संस्कृत बिरझापुर हाईस्कूल, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में ‘अरपा पैरी के धार’को संस्कृत में गाने वाली छात्रा समृद्धि तिवारी इंदिरा कला संगीत वि.वि. खैरागढ़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सरिता लिखारे ने की ।

कार्यक्रम संचालन व्याख्याता संस्कृत एवं छग संस्कृत शिक्षा सेवा संस्थान के जिला संयोजक हेमन्त शर्मा ने किया। मुख्यातिथि श्री वर्मा ने कहा कि संस्कृत अतिविशिष्ट भाषा है, इसके विकास व संवर्धन के लिए प्रशासन व समाज को जागृत करने का उत्तम प्रयास संस्थान ने किया है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने बताया कि सबसे पहले वेद व शास्त्र की रचना संस्कृत में हुई तथा उन्होंने बच्चों को अनिवार्य रूप से संस्कृत का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर विद्यालयीन छात्राओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकालकर नारे लगाये तथा श्लोक पाठ, सूक्ति व संस्कृत गीत, निषेध प्रतियोगिता का सफल आयोजन भी हुआ। अतिथियों को सम्मानपत्र व उपहार में संस्कृत की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर विद्यालय के समस्त  शिक्षिक शिक्षिका व छात्रा समूह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता मान राजेश तिवारी ने किया।


अन्य पोस्ट