दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अगस्त। अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य पर भाजयुमो के सुभाष शर्मा ने शुक्रवार को साथियों के साथ दीप ज्योति तिरंगा यात्रा निकाली जो नेहरू नगर चौक से केपीएस स्कूल होते हुए शिवाजी चौक मॉडल टाउन तक निकली। यात्रा के अंत मे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भारत माता की महाआरती की गई।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे साथ ही मुख्य रूप से भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा उपस्थित रहे साथ ही कोषा. अध्यक्ष मनीष काले, प्रदीप पांडे, जयंत शर्मा, कृष्णा दिवेदी, उदय पल, अभिषेक सिंह, आशीष चंद्राकर, दमनजीत सैनी, सिद्धू सोना, सागर सिंह, विवेक, यश, कारण एवं क्षेत्र के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम का अभर प्रदर्शन करते हुए कहा कि युवा साथियों की देश भक्ति देख मैं भी ऊर्जा से भर गया एवं आज शपथ लेता हुए हम सभी ऐसे ही मिलकर राष्ट्र हित एवं समाज हित के कार्यों में निरंतर लगे रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।