दुर्ग

शहरी पथ विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 10 से 50 हजार तक पा सकते हैं लोन
14-Aug-2023 10:58 AM
शहरी पथ विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 10 से 50 हजार तक पा सकते हैं लोन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेता जैसे फल व्यवसायी, सब्जी विक्रेता,  अण्डा गुपचुप आदि का व्यवसाय करने वाले नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सहयोग से 10,000 से 50,000 रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि इस योजना के तहत पथ विक्रेता पहली बार में 10,000 रुपए का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके पूर्ण भुगतान के बाद दूसरी बार 20,000 रुपए का ऋण और तीसरी बार 50,000 रुपए का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी पथ विक्रेता सीधे 50,000 रुपए का ऋण आवेदन नहीं कर सकता है।  नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि अबतक इस योजना के तहत 400 से अधिक लोगों को 10,000 रुपए का ऋण प्राप्त हो चुका है कुछ लोगों को 20,000 रुपए का लोन भी मिल गया है।  उन्होंने सभी पथ विक्रेताओं से आह्वान किया है कि सभी पथ विक्रेता समय पर अपने ऋण का भुगतान कर 20,000 रुपए और 50,000 रुपए के ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाएं। हितग्राही स्वयं के मोबाइल फोन से या चॉइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक का आधार कार्ङ मोबाइल फोन से लिंक होना अनिवार्य है और आवेदक का व्यवसाय कुम्हारी शहर में होना चाहिए।


अन्य पोस्ट