दुर्ग

अमृत महोत्सव: मेरी माटी मेरा देश के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में निकाली तिरंगा रैली
13-Aug-2023 3:19 PM
अमृत महोत्सव: मेरी माटी मेरा देश के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में निकाली तिरंगा रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 अगस्त। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत  शहर के वार्डो में तिरंगा यात्रा निकाली गई!

शहर में देश भक्ति की अलख जगाने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित  विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा शहर के अलग -अलग वार्डों में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मेरी माटी - मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत शहर के कई वार्डों में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर मेरी माटी- मेरा देश के नारे लगाते हुए रैलियां निकाली गईं।

रैली में स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ड की अन्य महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया। डे- एन यू एल एम दुर्ग टीम से मिशन प्रबंधक तथा सभी सामुदायिक संगठक रैलियों में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट