दुर्ग
उतई, 13 अगस्त। जय सतनाम युवा संदेश समिति के तत्वावधान में मिनीमाता चौक डूमरडीह, उतई परिक्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कर स्मृति दिवस मनाया गया एवं उनके योगदानों को याद किया गया।
इस अवसर पर जय सतनाम युवा संदेश समिति के अध्यक्ष ओंकार चतुर्वेदी, सदस्यगण- लोकेश जोशी, कुंदन मधुकर, संदीप बंजारे, जसवंत कुर्रे, उमेश पाटील,उपेश कोसरे, कुंदन बंजारे, योगेश मांडले, संत संजय बंजारे, प्रदीप पाटिल एवं मुख्य रूप से श्रीमती झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, दिवाकर गायकवाड़ अध्यक्ष वृहत्तकार सेवा सहकारी समिति उतई, डिकेंद्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, नारायण गायकवाड़ अध्यक्ष उतई नगर सतनामी समाज, भूषण कौशल अध्यक्ष गुरुद्वारा सेवा समिति उतई, टिकेंद्र ठाकुर सरपंच, उमरपोटी, गोवर्धन बारले सरपंच घुघसीडीह, दीपमाला देशलहरे, पार्षद उतई, विष्णु देशलहरे, महेश कौशिक, सत्यप्रकाश कौशिक, प्रहलाद वर्मा, बहादुर सिंह नेताम, बाली टंडन, सरजू बंजारे, राकेश साहू, भावेश साहू, पंकज मारकंडे, गोविंद बंजारे, वीरेंद्र गिरी गोस्वामी, मुकेश साहू, कैलाश देवांगन, पवन बंजारे, मानदाश भारती, धनंजय नेताम, शिव मधुकर, तीजन टंडन, तुलसी कोसरे आदि उपस्थित रहे।